विधायक ओंकार साहू नें नववर्ष की शुरवात संकटमोचन हनुमान का पूजा अर्चना करके किया..

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें नववर्ष प्रथम दिन की शुरुवात घड़ीचौक धमतरी में विराजमान श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना करके किया। उन्होंने जिलावासियों को नववर्ष के आगमन पर हार्दिक बधाई दी उन्होंने कहा कि नया वर्ष समाज के हर वर्ग के लिए सुखमय और फलदायी हो। 

      यह वर्ष सभी के लिए विकास और बुलंदियों का नया सवेरा लेकर आए। सभी के परिवारों में सुख-शांति का वास हो। उन्होंने कहा नए वर्ष में विकास और प्रगति के कार्य जनता के सहयोग से दोगुनी गति से करेंगे उन्होंने कहा कि नए वर्ष में समाज के हर वर्ग को चाहिए कि वे विकास के हर क्षेत्र में नए अध्यायों का सूत्रपात करने के लिए अपना हमेशा की तरह बहुमूल्य योगदान देते रहें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top