छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का बस्तर प्रवास के दौरान मुजगहन बाईपास...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का बस्तर प्रवास के दौरान मुजगहन बाईपास के पास कोंग्रेसीयों नें जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहें।
श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करते हुये मिडिया से कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के बयानों में अंतर से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में समन्वय और विश्वास की कमी है। सरकार दिशहिन हों गई हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि बीजापुर में 8 मई को रात में 22 से अधिक नक्सली मार गिराए गए, जबकि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि न ही कोई ऑपरेशन 'संकल्प' चल रहा है और न ही ऐसी कोई संख्या है। यह स्पष्ट नहीं है कि किसका दावा सही है, लेकिन दोनों के बयानों में अंतर से यह जरूर पता चलता है कि सरकार में समन्वय की कमी है। उन्होनें आगे कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के बयानों में विरोधाभास है, जिससे मन संदेह पैदा हो गया है। इसी से जुड़े कुछ सवालों को लेकर हम बस्तर दौरे पर जा रहें है। इस दौरान दया राम साहू , होमेश्वर साहू सरपंच मुजगहन, विशु देवांगन, सोमेश मेश्राम, ऋषभ ठाकुर पार्षद, विक्रम साहू , उत्तम साहू, धर्मेंद्र पटेल , कौशल तारक, साथ में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहें।
No comments