राज्य सभा सांसद संजय सिंह क़ा कुरुद में हुआ "भव्य स्वागत

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी का आगमन 24 मई को कुरुद मे सुबह 9:00 बजे हुवा सांसद महोदय का स्वागत सभी कार्यकर्ताओ ने भव्य रूप से किया सांसद महोदय के आने से एक बार फिर आम आदमी पार्टी में जान आ गई सभी कार्यकर्ता जोस से भर गए सांसद महोदय 23 मई को शाम 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट में पहुँचे वहा से 9 बजे निकलकर 9:30 बजे कुरुद पहुँचे जहाँ कुरुद के कार्यकर्ताओ ने बाजे गाजे व आटीशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया सांसद महोदय ने चरमुड़िया सरपंच श्रीमती नीतू तोड़ेकार को बधाई दी और जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव की प्रसंसा करते हुवे कार्यकर्ताओ से कहाँ की छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिला में पार्टी को मजबूत करेंगे हमारी पार्टी एक ईमानदार पार्टी हैं सभी जानते हैं दिल्ली में कितना विकास हुवा हैं उसी के तर्ज पर यहां भी विकास होगा आने वाला समय केवल आम आदमी पार्टी क़ा हैं स्वास्थ और शिक्षा को प्रमुखता से रखा जायेगा कालेज स्तर पर भी विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा और युवाओं को विद्यार्थि जीवन में होने वाली तकलीफो से निजाद दिलाया जायेगा

कुरुद से निकलकर वे धमतरी के सिहावा आंचल अंतर्गत उमरादेहान गांव के लिए जायेंगे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी प्रदेश महासचिव वददू आलम जी प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह जी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी जी प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़कर जी वह प्रदेश के सभी नेता साथ रहेंगे धमकी जिला के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद सचदेव ने बताया कि सांसद महोदय संजय सिंह जी सुदूर अंचल क्षेत्र उमरादेहान (कोहाबाहर) में डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा क़ा अनावरण करेंगे तथा आदिवासी समाज के लोगों से गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे तथा साथ ही अंचल के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे स्वागत में पार्टी के सभी कार्यकर्ता व जिला के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top