ग्राम पचपेड़ी में...ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा...

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम पचपेड़ी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ ग्राम पंचायत से शुरू हुई यह यात्रा पूरे गांव गली मुहल्ले वार्डो में घूमते हुए समाप्त किए। इस यात्रा में ग्राम प्रमुख व ग्राम पंचायत सरपंच विनय साहू...जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन, उपसरपंच राकेश पटेल, पंच गण वशिष्ठ साहू, लोमेश साहू, गिरजा शकर साहू, टीकम साहू, ईश्वर साहू, धनराज यादव, दूरपति साहू, उमा साहू, हेमलता साहू, योगिता यादव, सचिव गैंदालाल साहू एवं गणमान्य नागरिक आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top