भगवान बुद्ध की शिक्षा वर्तमान समय में प्रासंगिक है - ओंकार साहू

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर ग्राम रीवागहन पहुंचकर बुद्ध जयंती के अवसर पर, उन्होंने समाजिक भवन में भगवान बुद्ध कि प्रतिमा कि स्थापना की तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उद्बोधन हुआ इसी तरताम्या में विधायक ने बौद्ध समुदाय को बधाई दी और भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को याद किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

           विधायक ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने बौद्ध समुदाय से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और समाज में शांति और सौहार्द को बढ़ावा दें।

           इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, हृदयराम टेके शिक्षक, सरपंच देवबती कोर्राम, उपसरपंच, हुलार सिंह कोर्राम, राजेश कैसाल, ज्ञानिक राम टेके, विरेन्द्र कुमार गजबीये, त्रिलोक कुटार, देवव्रत रामटेके (सबइंजिनियर) कोण्डागांव, अशोक तुर्रे, घनश्याम कामड़े , राजेन्द्र उइके, गणेश खापड़े, संजय रामटेके, मनोज मेश्राम,सतानंद मेश्राम, केशव गोण्डाने , जयलाल उइके , छविलाल कायक साथ में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top