उत्साहित मन, स्वस्थ्य तन, उचित मार्गदर्शन, मेहनत से मिलता है लक्ष्य - नूपुर शर्मा

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद 12वीं सीबीएसई में जिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से सामाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए नुपुर शर्मा का सम्मान किया। मेधावी छात्रा होने साथ नूपुर खेल बाक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट व योगा में निपुणता हासिल है। विप्र जनों ने भगवान परशुराम छाया चित्र, गुलदस्ता, उपहार सामाग्री व मिठाई खिलाकर बधाई दिये।सम्मान से अभिभूत नूपुर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्ययन में बेहतर परिणाम के लिए,शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए खेलना व योगा भी आवश्यक है। अपनी सफलता के लिए समस्त शिक्षकों, पालकगण व पोलिटिकल पार्टी को जिनके वजह से कुरुद में सर्व सुविधा है। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

        सम्मान समारोह में प्रमुख तौर पर जिला प्रतिनिधि हैग्रीव प्रसाद शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमलेश तिवारी, सचिव लक्ष्मी कांत द्विवेदी, आशीष शर्मा, नीरज शुक्ला, रमेश पाण्डेय, अश्विनी शुक्ला, अशोक शर्मा, श्रीमती कल्याणी शर्मा,अवनिश तिवारी, प्रवीण शर्मा,राम मोहन पांडे,महेश शर्मा, शरद उपाध्याय ,विकास शर्मा, सौरभ शर्मा, आरोही पांडे, सौरग्य पांडे,मान्या पांडे सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top