छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- 19जुलाई को धीवर समाज धमतरी परगना का चुनाव शपथ ग्रहण एवं वार्षिक सम्मेलन समारोह मुख्य अतिथि होंगे विधायक ओंकार साहू धीवर समाज धमतरी परगना का चुनाव एवं वार्षिक सम्मेलन दिनांक 19जुलाई 2025 को शीतला माता मंदिर परिसर धीवर समाज भवन, महिमासागर वार्ड, धमतरी में आयोजित है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश के अन्य जिलों के प्रमुख पदाधिकारीगण भी आमंत्रित हैं।
इस कार्यक्रम में धीवर समाज धमतरी परगना का चुनाव एवं वार्षिक सम्मेलन एक ही दिन में आयोजित किया जाएगा। साथ में पदाधिका रियों के चुनाव पश्चात शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। विधायक ओंकार साहू को समाज के पदाधिकारीयों द्वारा मुख्य आतिथ्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। विधायक महोदय की उपस्थिति कार्यक्रम को और विशेष बनाऐगी।


