Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेशोेत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा पारंम्परिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:-  शास. उमावि गुदगुदा मे स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के तत्वाधान में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव क...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शास. उमावि गुदगुदा मे स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के तत्वाधान में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष गौकरण साहू, अध्यक्षता जपं अध्यक्ष गितेश्वरी साहू तथा विशिष्ट अतिथि जपं सदस्य शकुन्तला रूपचंद देवांगन, सरपंच सोनम संजय साहू, एसएमसी अध्यक्ष एवन कुमार साहू, महेश धु्रव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकण्डरी की छात्राओं द्वारा पारम्परिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा छतीसगढ राज्य की सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि और शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष गौकरण साहू ने बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभावान मेधावी

विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई करते हुए प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही उनके पालकों, संस्था प्रमुख और शिक्षकों को भी पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। 

        कार्यक्रम की अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढने वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए कुरूद जैसे छोटे से क्षेत्र में ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए क्षेत्र में शिक्षा के विभिन्न नये नये कोर्स के साथ खुलने वाले रोजगारपरक संस्थानों की जानकारी भी प्रदान की तथा मेधावी प्रतिभाओं को पुरूस्कार भी प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक और उमावि के विद्यार्थियो को पाठयपुस्तक और गणवेश का वितरण किया गया तथा बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में आने वाले मेधावी विद्यार्थीयों, राज्यपाल

पुरूस्कृत स्काउट-गाइड, विद्यालयीन प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर में खेलकुद में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खेल प्रतिभाओं को पुरूस्कृत करते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुूए हौसलाअफजाई भी की। इस दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण किट भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में बीईओ चंद्रकुमार साहू ने शासन की योजनाओं, राज्य और नौनिहाल छात्रवृत्ति, विद्यालयीन प्रतियोगी परीक्षाओं नवोदय, प्रयास और एकलव्य जैसे संस्थानों में ब्लाक के विद्यार्थियो की शैक्षणिक उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी भी दी। 

      इसी तारतम्य में शास. उमावि गुदगुदा के प्राचार्य टेकराम सोनकर ने बोर्ड परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची, स्काउट-गाइड के क्षेत्र मे राज्यपाल पुरूस्कार के साथ ही विद्यालय की उत्तरोत्तर शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शाला परिसर में छायादार पेड-पौधो का वृक्षारोपण कर हरियाली की थीम पर हरित धरती का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता तरूण सिन्हा और आभार प्रदर्शन बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में उपसरपंच हितेश सोनकर ,एसएमसी अध्यक्ष भीमराम साहू, पवन साहू, बीईओ सीके साहू, बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा, संकुल समन्वयक पीसी सेन, नान्हूराम कंवर, मनोज नेताम, प्राचार्य टेकराम सोनकर, डीपी देवांगन, बी आर साहू, तरूण सिन्हा, शेखरचंद्र ठाकुर, निलेश भारद्वाज, होमलाल देवांगन, संस्था प्रमुख दंुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठक चंद्रप्रभा बघेल, व्याख्याता शीला साहू, डेमिन साहू, जतीश सिन्हा, चंद्रिका यादव, शोभाराम साहू, अशोक साहू, निर्मल सोनी, बालमुकंद साहू सहित संकुल समन्वयक, प्राचार्यगण, प्रधानपाठक सहित ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।

No comments