Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष दीपक का किया स्वागत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- धमतरी जिले में लिलर के रेत खदान में हुए चाकू बाजी से घायल को देखने व घटना स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे प्रद...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- धमतरी जिले में लिलर के रेत खदान में हुए चाकू बाजी से घायल को देखने व घटना स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने कुरुद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट किये।जहां उनका ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा नारेबाजी व फूल माला से गर्म जोशी से स्वागत किया गया तत्पश्चात स्थानीय महेन्द्रा ट्रेक्टर शो रूम में कार्यकर्ताओ से चर्चा किये। इस दौरान कांग्रेसीयो ने कुरूद क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन, अवैध शराब बिक्री, सट्टा,लचर कानून व्यवस्था से हो रही घटनाओं,भारत माला व विशाखापत्तनम परि योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ध्यानाकर्षण करवाये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनता के हितो के लिए हर लड़ाई लड़ते रहेंगे। सुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। हर वर्ग परेशान व शोषित हैं, विद्यालय बंद हो रहें हैं और मदिरालय में इजाफा हो रहा है। उनके साथ विधायक औंकार साहू,जनक राम ध्रुव लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार का भी आगमन हुआ। 

कुरुद कांग्रेसियों में प्रमुख तौर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा सुश्री राजकुमारी दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीलम चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नपा नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश्रर साहू, प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष तारेन्द साहू, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू ब्लाक कांग्रेस महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन,महिम शुक्ला, संतोष प्रजापति, तुलसी राम साहू, पंकज जोशी, उमेश कंडरा,पप्पू शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

No comments