Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद ब्लाक कांग्रेस में जोन-सेक्टर पुनर्गठन को लेकर बैठक, प्रभारी युगल पांडे ने दिए निर्देश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर, जोन व मंडल पुनर्गठन को लेकर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर, जोन व मंडल पुनर्गठन को लेकर स्थानीय कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक प्रभारी युगल पांडे ने संगठनात्मक मजबूती के लिए दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नए पुनर्गठन में निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही वरिष्ठजन, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों को समायोजित कर संतुलित व सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री राजकुमारी दीवान, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर पा रही है।

पार्टी अनुशासन और संगठन की मर्यादा को बनाए रखते हुए अवसरवादियों को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

        बैठक का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रमोद साहू ने किया। बैठक में जोन और मंडलों के लिए आगे की बैठकों की रूपरेखा भी तय की गई।

        बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश्रर साहू, पूर्व सेवादल संयोजक रवि शर्मा, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद मनीष साहू, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, मनोज अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, उमेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, भानुप्रताप बैस, शत्रुघन साहू, हेमंत नवरंगे, रौशन चन्द्राकार, चेमन यादव, रूद्र नाथ साहू, पंकज जोशी, तुलसीराम साहू, अशोक साहू, कुलेश्वर साहू, मनोज भतपहरी, भीखम यादव, रीषन साहू, शिव कुमार साहू, दीपक यादव, सुखराम सोनकर, खेलन सिंह साहू, रुपेश चन्द्राकर, खम्हन साहू, चोवा राम नागरची, केदार कुंजाम, रत्तिलाल कोठारे, नारायण यादव, होमेन्द्र साहू, कुलेन्द्र कुमार, सीताराम टंडन, सोहन साहू, ऐकेश साहू, धीरज चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments