Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नमो नमो संगठन में नव ऊर्जा का संचार - मेवालाल साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याण को समर्पित नमो नमो संगठन द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपू...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याण को समर्पित नमो नमो संगठन द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री मेवालाल साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद अग्र मोदी की अनुशंसा एवं नेतृत्व में की गई। श्री साहू की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्री मेवालाल साहू विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य, जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण तथा युवाओं को प्रेरित करने जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी व्यवहारिक सोच, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण भाव ने उन्हें जनप्रिय नेतृत्व प्रदान किया है।उनकी संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और कार्य के प्रति ईमानदारी को ध्यान में रखते हुए नमो नमो संगठन को विश्वास है कि श्री साहू छत्तीसगढ़ में संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और जनहितकारी गतिविधियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नमो नमो संगठन की यह पहल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी मूल्यों को मजबूत करने तथा युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास मानी जा रही है।


No comments