Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

साहू समाज ने पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया हरेली तिहार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी :- जिला साहू संघ धमतरी, शहर तहसील साहू समाज, परिक्षेत्र समिति एवं वार्ड साहू समाज गोकुलपुर के संयुक्त तत्वावधा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिला साहू संघ धमतरी, शहर तहसील साहू समाज, परिक्षेत्र समिति एवं वार्ड साहू समाज गोकुलपुर के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गोकुलपुर स्थित भक्त माता कर्मा चौक में आयोजित इस सामूहिक आयोजन में कृषि उपकरणों और औजारों की पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की गई।

पर्व के अवसर पर परंपरागत गेड़ी दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुशबू लिए व्यंजन जैसे गुलगुल भजिया, अरसा, ठेठरी-खुरमी और शक्करपारा का प्रसादी स्वरूप वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पहला पारंपरिक त्योहार है, जो अन्नदाताओं की मेहनत को समर्पित होता है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों, पशुधन और धरती माता की पूजा कर अच्छे फसल की कामना करते हैं। समाज द्वारा यह आयोजन सामाजिक एकता, परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से किया गया।

इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी के उपाध्यक्ष तोरणलाल साहू, केकती साहू, महासचिव यशवंत कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, उपाध्यक्ष विजयगौतम साहू, सचिव डॉ. रामकुमार साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश साहू, संगठन सचिव गोपीकिशन साहू, डॉ. ललित साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण साहू, महिला, युवा एवं वरिष्ठ समाजजनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और युवाओं ने समर्पण भाव से योगदान दिया। आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल और पारंपरिक गीतों की गूंज ने सभी को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया।

No comments