Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऐ जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में पारंपरिक उत्साह से मनाया हरेली महोत्सव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:-  छत्तीसगढ़ का पहला पारंपरिक त्योहार हरेली ऐ.जे. इंग्लिश स्कूल कुरुद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- छत्तीसगढ़ का पहला पारंपरिक त्योहार हरेली ऐ.जे. इंग्लिश स्कूल कुरुद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में शामिल होकर आयोजन को जीवंत बना दिया। बच्चों ने अपनी कलात्मक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीत, नृत्य और लोकसंस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ यह दर्शा रही थीं कि हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध और सुंदर रही है।

विद्यालय के प्राचार्य एस. एन. पंडा ने बच्चों को हरेली पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्व कृषि संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसमें खेतों में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा की जाती है। साथ ही चरवाहे गायों को जंगल से लाकर औषधीय जड़ी-बूटियाँ खिलाते हैं ताकि उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाया जा सके।

           विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार साहू ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का पहला पर्व है, जिससे राज्य के त्योहारों की श्रृंखला की शुरुआत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक श्री अय्यूब खान एवं श्रीमती अंजुम खान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मिलेश्वर साहू, टोमन साहू, नीतू साहू, डोवेश साहू, केशकुमारी साहू, फनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, चुरामिन साहू, प्रमिला पंडा, ऐरावती चंद्राकर, दामिनी ध्रुव, ईफरा खान, गीतांजलि सिन्हा और नंदनी सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने बच्चों और शिक्षकों दोनों के बीच छत्तीसगढ़ी परंपरा के प्रति नई ऊर्जा और समझ का संचार किया।

No comments