छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में धमतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में धमतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अंतर्गत मोनगरागहन जोन एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन हेतु ग्राम कोडेगांव (बी) में संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में तानाजी राव को मोनगरागहन जोन अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। वहीं इस जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टरों के अध्यक्षों का चयन भी हुआ।
मोगरागहन सेक्टर अध्यक्ष – रमेश कौशिक
अकलाडोगरी सेक्टर अध्यक्ष – मोतीराम यादव
अदौद डू सेक्टर अध्यक्ष – भारत साहू
इस गरिमामयी बैठक में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) घनश्याम साहू, जनपद सदस्य जयंत नेताम, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अम्बिका सिन्हा, जोन अध्यक्ष तानाजी राव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक संगठन को मजबूती देने एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।




No comments