Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रंजना साहू बनीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, घड़ी चौक में हुआ ऐतिहासिक स्वागत...कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी-: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश पदाधिका रियों की नियुक्ति की,जिसमें धमतरी की पूर्व विधायक रंजना स...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी-: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश पदाधिका रियों की नियुक्ति की,जिसमें धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया,विदित हो की पूर्व में मुखर विधायक के रूप में प्रदेश में अपनी छाप छोड़ चुकी रंजना साहू को उत्कृष्ट विधायक भी चुना गया था और वहीं प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता भी बना गया था,जिसे उन्होंने बखूबी से निभाया था,और अब उनकी सक्रियता संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जो धमतरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है,इधर नियुक्ति के पश्चात भाजपाइयों द्वारा घड़ी चौक में रंजना साहू का भव्य स्वागत किया गया,जहाँ सैकड़ों की संख्या में पार्टीजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,रंजना साहू की यह नियुक्ति इसलिए अहम मानी जा रही है की उनमें नेतृत्व के साथ प्रशासनिक क्षमता एवं सक्रियता से जानता के काम कराने के सारे गुण हैं,जिस तत्परता से वे धमतरी के विकास के लिए विपक्ष में लड़ी थी,अब सरकार होने के चलते धमतरी विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगी,ऐसे समय में उनकी नियुक्ति को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

धमतरी भाजपा में जश्न का माहौल है,स्वागत करने वालों में प्रीतेश गांधी,महामंत्री राकेश साहू,जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा,गंगरेल मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन,शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल,आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन,नगर निगम एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा,विजय मोटवानी,हेमंत बंजारे,अशोक सिन्हा,जनपद सदस्य अनीता यादव,कोमल सार्वा,हेमंत माला,विजय साहू,अमित साहू,रितिका यादव,भीषम निषाद,वीरेंद्र साहू,पंकज साहू,दौलत वाधवानी,दयाशंकर सोनी,गोलू ठाकुर,केवल साहू,दिलीप पटेल,पन्ना थवाइत,जितेश सिन्हा,देवेश अग्रवाल,विशाल रामरख्यानी,गोविंद सिंग ढिल्लन,बीथिका बिश्वास,जागेश्वरी साहू,नीरज शुक्ला,कोमल देवांगन,लोकेश टंडन,बशीर अहमद,ऋषभ देवांगन,मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश साहू,रोहिताश मिश्रा,अज्जू देशलहरे,नीरज नाहर,जय हिंदूजा,रिक्की गनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments