मिडिल स्कूल बड़े उरला में पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

अभनपुर:- शासन के निर्देशानुसार मिडिल स्कूल बड़े उरला में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रेरणा, उचित मार्गदर्शन और संयुक्त प्रयास सुनिश्चित करना था, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके।

      बैठक की शुरुआत प्रधान पाठक पवन गुरुपंच द्वारा उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए की गई।

उन्होंने घर के वातावरण, छात्र दिनचर्या, बस्तारहित शनिवार, स्वास्थ्य परीक्षण, न्योता भोज एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक मोबाइल एप्स के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष राजेश्वरी अंसारी, शिक्षक पुरणेन्द्र पाल, समाजसेवी रतनलाल गिलहरे, शिक्षाविद बी.बी. वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामदास मिरी सहित इतवारीराम बघेल, संतोषी मिरी, देवकी विश्वकर्मा, गणेशराम साहू, एवं अन्य पालकगण उपस्थित रहे। छात्रों की ओर से दिव्यांश हरवंश ने अपने विचार साझा किए।

   बैठक में प्रेमलता साहू, एकलव्य साहू, इंदुप्रभा साहू, आरती यादव, फुलमनी माहेश्वरी, बीएड प्रशिक्षणार्थी वैष्णव प्रसाद, नीलकमल साहू, पिलाराम नेताम, उमेश गावड़े, नीलिमा पांडे, भूमिका साहू, भोजकुमारी मांझी एवं गरिमा कंवर सहित बड़ी संख्या में पालक शामिल हुए।बैठक उपरांत यूथ एवं इको क्लब "फॉर मिशन लाइफ" के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों अंकित अंसारी, प्रवीण मिरी, सूरज हरवंश, चांद अंसारी, मयांशु यादव, शुभम साहू एवं निखिल यादव को शपथ दिलाई गई।इस आयोजन ने पालक-शिक्षक समन्वय को मजबूत कर विद्यालयी शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top