Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नेहरू नगर ईस्ट में ‘ओम् वरिष्ठ नागरिक संघ’ का गठन – अनंतराम वर्मा बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भिलाई:- नेहरू नगर ईस्ट वार्ड-4 गणेश उद्यान परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें भिलाई वरिष्ठ नागरिक मह...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- नेहरू नगर ईस्ट वार्ड-4 गणेश उद्यान परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू एवं महासचिव गजानंद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से “ओम् वरिष्ठ नागरिक संघ” का गठन किया गया। नवगठित संघ की प्रबंधकारिणी में अनंतराम वर्मा अध्यक्ष चुने गए।

अन्य पदाधिकारी –

उपाध्यक्ष : श्रीमती तुलसीवृंदा देवांगन, डब्ल्यू.जी. समर्थ

सचिव : जीवन वर्मा

कोषाध्यक्ष : सुरेश कुमार मनसाना

संयुक्त सचिव : प्रेमलाल साहू

प्रचार सचिव : दुबेलाल सेन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर.के. साहू, पवन कुमार पांडेय, श्रीमती इंद्रकांति अग्रवाल, श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती संध्या चंद्राकर, लेखराम वर्मा, आर.के. त्रिपाठी, के.के. बघेल, मंथिर लाल साहू, देवव्रत देवांगन एवं भी.आर. कलिहारी चुने गए।बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि नवगठित समिति वरिष्ठ नागरिकों की खुशहाली और कल्याण के लिए रचनात्मक कार्य करेगी तथा अधिक से अधिक वरिष्ठजन को जोड़ने का प्रयास करेगी।

        इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य रामकुमार साहू ने पहल करते हुए संघ को दस कुर्सियां भेंट कीं, जिसकी सभी ने सराहना की।नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत भगवान गणेश एवं शिव मंदिर प्रांगण में तिलक संस्कार के साथ किया गया।कार्यक्रम का संचालन गजानंद साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनंत राम वर्मा ने व्यक्त किया।

No comments