Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन व तीजा–पोरा महोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- सुभाष स्टेडियम में इस वर्ष का तीजा–पोरा महोत्सव विशेष उल्लास और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस आयोजन में जहा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- सुभाष स्टेडियम में इस वर्ष का तीजा–पोरा महोत्सव विशेष उल्लास और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस आयोजन में जहां छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और लोकखेलों की झलक दिखी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हजारों की भीड़ ने एक स्वर में श्री बघेल को बधाइयाँ दीं और उन्हें पुनः मुख्यमंत्री पद संभालने की कामना व्यक्त की। मंच पर जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्री बघेल को शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

       विधायक ओंकार साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री को गुलदस्ता एवं फलों की टोकरी भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में वे पुनः प्रदेश का नेतृत्व संभालें। इसके उपरांत उन्होंने पूर्व खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं संग छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया,

जिससे पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।महिलाओं ने तीजा गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं मटका फोड़ और जनाउला जैसे ग्रामीण खेलों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। हर आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

         इस महोत्सव ने न केवल छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि भूपेश बघेल के जन्मदिन को एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया। मौके पर धमतरी जिले से विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, कविता बाबर, लिली श्रीवास, पारसमणी साहू, धर्मेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र साहू, हिमांशु साहू, गज्जू साहू, उमेश साहू, परीक्षित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments