छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम नवागांव (कचना) के बाजार चौक में नशा मुक्ति एवं साइबर ठगी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीरेझर थाने के स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को नशा छोड़ने और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नंद कुमार नेताम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए घातक है, इससे दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीएं। साथ ही, उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर ध्यान न देने की सलाह दी। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा के लिए सहयोग का संकल्प लिया।


