Kurud: नगर उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएँ

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व गृहमंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दुर्ग स्थित निवास पहुंचकर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

          देवव्रत साहू ने बाबूजी को गुलदस्ता और गजमाला भेंट कर सम्मानित किया एवं केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "ताम्रध्वज साहू जी जैसे वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त होना हम युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है। वे न केवल छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भी हैं।इस दौरान बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव एवं सोमप्रकाश साहू भी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top