स्नेहा देवांगन की उपलब्धि पर कांग्रेसीयों ने किया सम्मान

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- कुरुद क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय देवांगन की सुपुत्री स्नेहा देवांगन ने नीट परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर बेहतर रैंक प्राप्त कर एमबीबीएस के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा में स्थान प्राप्त किया है।

        स्नेहा की इस उपलब्धि पर कांग्रेसीजनों ने उनका सम्मान करते हुए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि “आज के छात्र ही कल के भविष्य हैं, और हमें कुरुद क्षेत्र के इन होनहार छात्रों पर गर्व है। सम्मान समारोह में पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तारिणी नीलम चन्द्राकर, पार्षद उत्तम साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, संतोष प्रजापति, ब्लॉक मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, रामनारायण यादव, पंकज जोशी, लेखराम साहू सहित अनेक कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top