Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धमतरी में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, अर्जुनी में चला स्वच्छता अभियान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा दे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की शुरुआत धमतरी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने की। उन्होंने ग्राम अर्जुनी में कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आव्हान किया।

रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देशसेवा के लिए प्रेरणादायी है। उनकी प्रेरणा से ही भाजपा द्वारा सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम इस पखवाड़े में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी से जोड़कर एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। आज जब त्योहारों का पावन अवसर है, हम सबको स्वच्छता को जीवन का संकल्प बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। इस अभियान को जन-जन से जोड़ने पर हमारा गाँव ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान और अन्य सेवा कार्यों में अधिकाधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ कालीदास सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश साहू, जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, ललित कुमार, माणिक साहू, ग्राम पंचायत सरपंच इंदु मोहित ध्रुव, उपसरपंच लोकेश सिन्हा, मौर्यध्वज सिन्हा, रेवती सिन्हा, वेदप्रकाश ध्रुव, संदीप सोनवानी, लक्ष्मीनारायण सिन्हा, शंकर प्रजापति, नरगिस बंजारे, द्रोपदी ध्रुव, सुषमा सिन्हा, पिन्ती ध्रुव, राधिका सिन्हा, जितेश सिन्हा, संतराम ध्रुव, भूषण साहू, तेजराम सिन्हा, उग्रसेन सिंह, चमेली ध्रुव, शंकर सिन्हा, हितेश्वरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments