"मन की बात” प्रत्येक भारतीय के हृदय से सीधे जुड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है - रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिमाह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला “मन की बात” कार्यक्रम इस बार भी पूरे देशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू धमतरी जिले के ग्राम सेहराडबरी पहुँचीं और स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना।प्रेस नोट जारी करते हुए रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यह संवाद श्रृंखला वास्तव में जन-जन को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। “मन की बात” आज प्रत्येक भारतीय के हृदय से सीधे जुड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी वस्त्र खरीदने का आह्वान किया। साथ ही Vocal for Local अभियान को बढ़ावा देते हुए आने वाले त्यौहारों पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संदेश में समाज की सामूहिक प्रगति, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता का सशक्त आह्वान किया।इस अवसर पर जनपद सदस्य सत्यप्रभा साहू, सरपंच विजय मार्कंडे, पूर्व सरपंच किशोर साहू, बूथ अध्यक्ष मनीष साहू, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व सैनिक लक्षण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष भूषण साहू, पंच राधिका साहू, रीना साहू, भारती, लीलेश्वरी, सीमा, सुनीता, समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top