Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने गुणसागर सिन्हा व त्रिलोक चंद साहू का किया सम्मान

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- नगर के पूर्व मंडी अध्यक्ष बसंत सिन्हा के सुपुत्र गुणसागर सिन्हा ने पीएससी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- नगर के पूर्व मंडी अध्यक्ष बसंत सिन्हा के सुपुत्र गुणसागर सिन्हा ने पीएससी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त कर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य विभाग में नियुक्ति हासिल की है। वहीं मौरीकला निवासी शिक्षक राम सिंह साहू के सुपुत्र त्रिलोक चंद साहू ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एमबीबीएस में प्रवेश पाया है।इन उपलब्धियों पर कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पहुंचकर दोनों का सम्मान व अभिनंदन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि “कुरूद क्षेत्र अपनी बौद्धिक, सांस्कृतिक, कला, राजनीतिक सुचिता, खेलों सहित भाईचारे और विकास की विशिष्ट पहचान रखता है।

           पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से हम गर्व महसूस करते हैं। जनता और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, वरिष्ठ नेता गीता राम सिन्हा, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री महिम शुक्ला, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पूर्व सरपंच खुशबू चेमन यादव, पंकज जोशी, लेखराम साहू, खम्मन साहू, चोवा राम नागरची, पप्पू शर्मा, राजेन्द्र गंजीर सहित अनेक कांग्रेसजन एवं परिजन उपस्थित रहे।

No comments