छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा: - जोरातराई (अं.) जगत जननी माँ जगदम्बा की असीम कृपा से शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी बड़े धूमधाम ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- जोरातराई (अं.) जगत जननी माँ जगदम्बा की असीम कृपा से शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। नव ज्योति नव दुर्गोत्सव समिति स्कूल चौक जोरातराई एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संपन्न होगा।माँ दुर्गा की मूर्ति एवं ज्योति कलश की स्थापना आज की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
आयोजन की प्रमुख तिथियाँ एवं कार्यक्रम इस प्रकार हैं –
22 सितंबर 2025 (सोमवार): माँ दुर्गा एवं ज्योति कलश स्थापना।
25 सितंबर 2025 (गुरुवार): मुख्य पूजा एवं ज्योति प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम।
26 सितंबर 2025 (शुक्रवार): पंचमी तिथि पर माता का विशेष श्रृंगार।
27 सितंबर 2025 (शनिवार): कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुति।
29 सितंबर 2025 (सोमवार): लोक कला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
1 अक्टूबर 2025 (बुधवार): हवन एवं विशेष पूजा, नृत्य-नाट्य मंचन।
2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार): माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा।
3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार): रात्रिकालीन कार्यक्रम एवं रावण दहन। ग्रामवासियों एवं समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




No comments