छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम दहदहा में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम को महिलाएं और बच्चे विविध रंगीन वेशभूषा धारण कर गरबा खेल रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ी परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजन में बड़े-बुजुर्ग भी आनंदपूर्वक शामिल होकर माहौल को और अधिक जीवंत बना रहे हैं। पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण का संचार है और नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था व उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला गरबा समिति एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।


