Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेसियों को किया नज़रबंद

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- विधानसभा के बड़ी करेली में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कांग्रेसजनों को पुलिस ने नज़रबंद कर लिया। बिजली दरों...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- विधानसभा के बड़ी करेली में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कांग्रेसजनों को पुलिस ने नज़रबंद कर लिया। बिजली दरों में बढ़ोतरी और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके घरों व अन्य स्थानों से गिरफ्तार कर नज़रबंद कर दिया।

बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दो टीमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए तैयार थीं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, कुरुद ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष दुबेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, युवा महासचिव रविंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष प्रजापति, युवा कांग्रेस कुरुद ब्लॉक उपाध्यक्ष तुकेश साहू, युवा शहर अध्यक्ष टेमन साहू, युवा पंच एवं युका नेता यक्ष कुमार साहू सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। टीम 2 में युवा कांग्रेस जिला महासचिव मिलन साहू, जिला महासचिव कमल नारायण साहू, ब्लॉक युवा कांग्रेस भखारा अध्यक्ष पुष्कराज साहू, सोशल मीडिया संयोजक योगेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सोनी, खपरी उप सरपंच मनहरण चतुर्वेदी, सिवनी कला से अंबेश सेन, गणेश साहू, महेश निपांद, गिरीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर नज़रबंद किया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज़ को दबाने और अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार पुलिसिया तंत्र का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

No comments