Kurud: बारिश के बीच भी गरबा की गूंज, श्रद्धालुओं की आस्था और पंजाबी संस्कृति की छटा से सजा नवरात्रि महोत्सव

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- स्वामी विवेकानंद इनडोर स्टेडियम के गरबा प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव के पांचवे और छठवें दिन श्रद्धालुओं की आस्था देखने लायक रही। भारी बारिश के बावजूद प्रतिभागियों ने मां अंबे के दरबार में गरबा लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी सृवा नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान रामायण और महाभारत के पात्रों की आकर्षक वेशभूषा तथा भगवा परिधानों में सजे कलाकारों ने दीप गरबा कर नगर की आराध्य देवी मां चंडी और मां ज्वालादेवी की आराधना की।छठवें दिन पंजाबी थीम पर आधारित गुलाबी रंग के परिधानों में प्रतिभागियों ने मातारानी की साधना करते हुए पंजाबी बीट्स पर भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर पंजाब की समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी। गरबा पंडाल में आकर्षक सजावट के साथ विशेष सेल्फी जोन और रील जोन श्रद्धालुओं और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने।

      आयोजन समिति गरबा परिवार समिति के सचिव प्रसन्न नायडु और पुष्पा तिवारी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से आए सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सन्नी गिल और उनकी टीम ने नगर एवं आसपास के 300 प्रतिभागियों को गरबा का गहन प्रशिक्षण दिया।रास गरबा महोत्सव समिति से पुष्पा तिवारी, कशिश जेठानी, प्रतिमा पिल्लै, वीणा खत्री, भारती सुंदरानी, संगीता श्रीवास्तव, सरिता देवांगन, रेखा तिवारी, करूणा देवांगन, पूर्वी सुखरामणी, सुमन बजाज, सरोजनी नाग, प्रसन्न नायडु, सूरज देवांगन, मोहन सुखरामणी, दुर्गेश द्विवेदी, मनीष देवांगन, राहुल वरदियानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी आयोजन में शामिल होकर गरबा का आनंद उठाते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top