Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संभागीय स्तरीय हुंकार ज्ञापन रैली...चार सूत्रीय मांगों को लेकर धमतरी में सैकड़ों कर्मचारियों का प्रदर्शन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी :- प्रदेश संगठन के आव्हान पर मंगलवार को धमतरी में संभागीय स्तरीय हुंकार महा रैली निकालकर सैकड़ों समिति कर्मचारी...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- प्रदेश संगठन के आव्हान पर मंगलवार को धमतरी में संभागीय स्तरीय हुंकार महा रैली निकालकर सैकड़ों समिति कर्मचारी एवं ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस रैली में धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद व रायपुर जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। रैली उपरांत कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं सचिवों के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 3 नवंबर से संभाग स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से धान खरीदी का सीजन शुरू होना है, ऐसे में आंदोलन लंबा खिंचा तो धान खरीदी और राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है।

कर्मचारियों के आंदोलन को मंच से समर्थन देते हुए प्रदेश किसान संघ के अध्यक्ष लीलाराम साहू ने कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों की अंश पूंजी पर चलती हैं। धान सुखत से होने वाली किसी भी प्रकार की हानि किसान संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति कर्मचारियों की लड़ाई में किसान संघ तन-मन-धन से साथ रहेगा।कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन से कई बार लिखित और मौखिक आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं। अब कैबिनेट में मांगों को मंजूरी मिलने पर ही आंदोलन खत्म किया जाएगा। यह निर्णय दोनों संघों के महासंघ द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है।

रैली में प्रमुख रूप से रायपुर से जिला अध्यक्ष पोषण धुरंधर, प्रदेश कार्यालय सचिव जयकुमार सपहा, प्रदेश प्रचार मंत्री राम कुमार;गरियाबंद से जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल साहू;महासमुंद से जिला अध्यक्ष विजय कोसरे तथाधमतरी से बलदेवराम साहू, मनोज साहू, ओंकार कश्यप, लेमन साहू, नरेंद्र सिन्हा, लिकेश देवांगन सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।इस दौरान धान खरीदी तथा राशन वितरण कार्य पूरी तरह ठप रहा।उक्त जानकारी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू द्वारा प्रदान की गई।

No comments