Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी दोनों ही देश के अनमोल रत्न रहे हैं। उनके अदम्य साहस, संघर्षशीलता और दूरदृष्टि के कारण ही भारत एकता, सद्भावना और विकास के मार्ग पर अग्रसर हुआ।

          ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को ‘लौह पुरुष’ और इंदिरा गांधी को ‘लौह महिला’ का दर्जा उनके अद्वितीय योगदान के कारण दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को भारत सदैव स्मरण करता रहेगा। कांग्रेसजनों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद अर्जुन ध्रुव, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, महामंत्री लव चंद्राकर, मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, तुलसीराम साहू, संतोष प्रजापति, पंकज जोशी, लेखराम साहू, अशोक साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments