Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़े उरला के प्रधान पाठक पवन गुरुपंच हुए सेवानिवृत्त

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला के प्रधान पाठक पवन गुरुपंच अपनी अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 30 सितम्बर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े उरला के प्रधान पाठक पवन गुरुपंच अपनी अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने संभागीय पूर्व माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उनके निर्देशन में छात्र राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागी बने।

        पवन गुरुपंच पालकों व छात्रों से सतत संपर्क बनाकर शिक्षा के स्तर को ऊँचाई तक ले जाने में सदैव सक्रिय रहे। खेलकूद में विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें संभागीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में विधायक व

विकासखंड परियोजना अधिकारी से सम्मान, साक्षरता में उल्लेखनीय योगदान हेतु जिला पंचायत सीईओ से प्रशस्ति पत्र तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में कलेक्टर से प्रशंसा प्राप्त हुई।

    छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सहसचिव व तहसील अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में समाज के परिक्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।उनके सेवानिवृत्त होने पर प्रोफेसर पतराम साहू, बी.बी. वर्मा, मदनलाल चंदन, टेकचंद साहू, बी.आर. धृतलहरे, अशोक सेन, बुद्धेश्वर वर्मा सहित कर्मचारी संगठन के साथी व विद्यालयीन स्टाफ प्रेमलता साहू, पूर्णेंद्र पाल, एकलव्य साहू, इंदुप्रभा साहू आदि ने शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।

No comments