विधायक ओंकार साहू ने गुजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ली जीवनदीप समिति की बैठक

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने आज गुजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था, आय-व्यय, संसाधनों की स्थिति तथा जनसुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत में विधायक साहू ने केंद्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई है, जहाँ आमजन की पहली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती है। अतः इसका संचालन पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितैषी होना चाहिए।

बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की आय-व्यय रिपोर्ट, काऊकेचर (पशु पकड़ने हेतु बाड़ा) निर्माण, नाली निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड की नियुक्ति, तथा एम्बुलेंस सुविधा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। विधायक ओंकार साहू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि मरीजों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी और निगरानी जरूरी है। जीवनदीप समिति को चाहिए कि वह नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर समाधान की दिशा में कार्य करे।

विधायक साहू ने अधिकारियों के मांग पर कहा कि आने वाले समय में यहां एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था अक्लडोंगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तर्ज पर की जाएगी ताकि मरीजों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई ताकि स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा मजबूत होंगे।बैठक में विधायक ओंकार साहू , sdm श्री पियूष तिवारी , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीडॉ ए. जे.खान bmo डॉ संगीता सूर्यवंशी , mo श्वेता परमार bpm , सुशील गायकवाड़ , दिनेश चंद्राकर , शम्भू रजक , जीवनदीप समिति के सदस्य, ग्रामीण प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top