राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2025 में रोहनदीप साहू ने पर्वतों पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर 2025 में छत्तीसगढ़ के रोहनदीप साहू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। इस शिविर में उन्होंने प्राकृतिक रॉक क्लाइम्बिंग, जुम्मारिंग, रैपलिंग, ट्रेकिंग, टेंट पिचिंग और जीवन रक्षा प्रशिक्षण जैसी अनेक साहसिक गतिविधियों में भाग लेते हुए अदम्य साहस और अनुशासन का परिचय दिया।शिविर के दौरान रोहनदीप साहू ने टीमवर्क, संतुलन और पर्वतारोहण उपकरणों के प्रयोग की बारीकियाँ सीखी। प्रशिक्षकों ने उनकी लगन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं में नेतृत्व क्षमता और जोखिमों से मुकाबला करने का जज़्बा विकसित करते हैं।समापन समारोह में रोहनदीप साहू ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने पंथी, सुआ, राउत नाच, करमा नृत्य और छत्तीसगढ़ माता के पोषण गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। 

             1नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला की पवित्र भूमि पर उनके इस विशेष मंचन ने माहौल को छत्तीसगढ़ी रंगों से सराबोर कर दिया।देशभर से आए स्वयंसेवक और अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रोहनदीप साहू ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि हिमाचल की वादियों में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को गर्वपूर्वक प्रस्तुत करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top