चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मियों का आंदोलन 9वें दिन भी जारी, सरकार के आदेशों को किया आग के हवाले

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

महासमुंद:- चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर सहकारी बैंक कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आज सरकार के आदेशों और पत्रों की प्रतियां आग के हवाले कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।कोर कमेटी के निर्णय अनुसार कर्मचारियों ने रिचा शर्मा की जांच संबंधी पत्र, अंतर विभागीय समिति की रिपोर्ट, ऑपरेटर स्थानांतरण आदेश, 12 माह वेतन संबंधी कैबिनेट निर्णय पत्र तथा नरेंद्र साहू के विरुद्ध दर्ज एफआईआर सहित कई शासकीय दस्तावेजों को प्रतीकात्मक रूप से जलाया।

    कर्मचारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार बीते 15–20 वर्षों से सहकारी कर्मियों की मांगों पर सिर्फ वादे करती आई है, लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।धमतरी जिले से भी सैकड़ों कर्मचारी महासमुंद पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। आंदोलन के चलते समितियों में ताले लटके हुए हैं और धान खरीदी, राशन वितरण, पंजीयन, एग्री स्टेक जैसे शासकीय कार्य पूरी तरह ठप हैं।जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि जब तक सरकार चार सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top