छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ग्राम नारी के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) ढालूराम साहू को सोशल मीडिया स्टेटस के माध्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम नारी के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) ढालूराम साहू को सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से "पुस्तकें नहीं होने" की टिप्पणी करने पर डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया।इस पर प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी चन्द्राकर ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि शिक्षक ने कोई गलत बात नहीं कही, बल्कि वास्तविक स्थिति सामने रखी है।उन्होंने कहा कि यह डीईओ की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। जब सरकार ही पुस्तकों की आपूर्ति नहीं करा पा रही है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करना बेमानी है।
श्रीमती चन्द्राकर ने आरोप लगाया कि सरकारी नाकामी छिपाने के लिए शिक्षक को निलंबित किया गया है। यह समस्या केवल धमतरी जिले की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की है, जहाँ पुस्तकें न होने से शिक्षकों को शिक्षण कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि जिले के कई स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं, ऐसे में शिक्षक पर कार्रवाई करना अनुचित है।अंत में श्रीमती चन्द्राकर ने निलंबित शिक्षक ढालूराम साहू की तत्काल बहाली और सभी बच्चों को शीघ्र पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है।


No comments