Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर का चुनाव संपन्न...पवन गुरुपंच बने अध्यक्ष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - प्रदेश साहू संघ की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 9 नवम्बर 2025, रविवार को अभनपुर परिक्षेत्र का चुनाव ब...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- प्रदेश साहू संघ की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 9 नवम्बर 2025, रविवार को अभनपुर परिक्षेत्र का चुनाव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस चुनाव में एकता पैनल के सभी प्रत्याशी कड़ी टक्कर के बाद विजयी रहे।चुनाव अधिकारी ब्रह्मानंद साहू व उनकी टीम ने रविवार सुबह 11 बजे माता कर्मा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ नामांकन प्रक्रिया आरंभ की। दो पैनलों—एकता पैनल और प्रगतिशील पैनल—से सभी पाँचों पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में थे।एकता पैनल से पवन गुरुपंच अध्यक्ष, नेतराम साहू उपाध्यक्ष, हेमलता साहू महिला उपाध्यक्ष, मान सिंह साहू संगठन सचिव और लेख प्रभा साहू महिला संगठन सचिव पद के प्रत्याशी थे। वहीं, प्रगतिशील पैनल से तुकेश साहू अध्यक्ष, डोमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष, यशोदा साहू महिला उपाध्यक्ष, गोविंद साहू संगठन सचिव और खेदिया साहू महिला संगठन सचिव पद हेतु मैदान में थे।चुनाव अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को समाज उत्थान के लिए अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया गया। 

     तत्पश्चात मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें परिक्षेत्र के 33 ग्रामों के निर्वाचित पदाधिकारी एवं भवन-निर्माण समिति के आजीवन सदस्यों ने भाग लिया।मतगणना के पश्चात घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर पवन गुरुपंच 50 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर नेतराम साहू ने 4 मतों से, महिला उपाध्यक्ष हेमलता साहू ने 92 मतों से, संगठन सचिव मान सिंह साहू ने 3 मतों से तथा महिला संगठन सचिव लेख प्रभा साहू ने 47 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व समाज के संरक्षक इन्द्र कुमार साहू पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे और समाजजनों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी रूपेश साहू, जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू, दूजे राम साहू, पंचराम साहू, पोषण साहू सहित तहसील व ग्राम स्तर के अनेक पदाधिकारी व हजारों ग्रामीण साक्षी बने।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू ने सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

No comments