Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम गढ़डोंगरी (माल) में महतारी सदन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम गढ़डोंगरी (माल) में आज महतारी सदन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम गढ़डोंगरी (माल) में आज महतारी सदन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी की सरपंच रंजनी नेताम ने की।

               कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी, उपाध्यक्ष जिला भाजपा, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, जनपद सदस्य पन्नालाल मरकाम, शिवनाथ मरकाम, अध्यक्ष गोंडवाना समाज टिकेश्वर प्रसाद, उपसरपंच गढ़डोंगरी (माल) भुवनेश्वर नेताम, उपसरपंच गढ़डोंगरी (रा.) दलगंजन मरकाम, रामदयाल यादव, पूर्व सरपंच कपिल कुमार मरकाम, मनोहर लाल सोनवानी, टिकेश्वर ध्रुव, राजकुमार नेताम, कुलदीप, गोपाल ध्रुव, हनी कश्यप, रवि भट्ट सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

      इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने कहा कि “विष्णु देव साय की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। डबल इंजन की सरकार के कारण योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। महतारी सदन का निर्माण महिलाओं के समूह, संगठन और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में मील का पत्थर साबित होगा।”वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस ने भी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।ग्रामीणों ने इस भूमि पूजन कार्यक्रम को ग्राम के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments