Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेस ने नेहरू को किया नमन, विधानसभा बीएलए प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- विगत 14 नवंबर को कुरूद में कांग्रेसजनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- विगत 14 नवंबर को कुरूद में कांग्रेसजनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आज़ादी के बाद देश में बेरोज़गारी, गरीबी, अशिक्षा सहित कई चुनौतियाँ थीं, जिन्हें पंडित नेहरू ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत से दूर किया तथा देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। बच्चों से उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनकी जयंती देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।जयंती कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में चल रहे एसआईआर से संबंधित नियमों, शर्तों एवं दायित्वों की जानकारी देने हेतु प्रदेश स्तरीय प्रमुख प्रशिक्षक विनोद वर्मा ने प्रोजेक्टर प्रस्तुति एवं उद्बोधन के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं एसआईआर लोकसभा समन्वयक तारणी नीलम चंद्राकार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा अध्यक्ष राजू साहू तथा मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डीहूराम साहू द्वारा विधानसभा के सभी बीएलए, जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेसी व जनप्रतिनिधियों से अपील की गई थी।

         इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी गंभीरता व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्रशासन एवं अपने बीएलए को पूरा सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुरुद आशीष शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य व जिला प्रवक्ता नीलम चंद्राकार ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, वरिष्ठ नेता पुरानिक साहू, काशी राम कंवर, हेमंत नवरंगे, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रहास साहू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी सहित विभिन्न ब्लॉकों के अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments