Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को कांग्रेसियों ने किया नमन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद: - सोनाखान के जमींदार एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कुरूद कांग्रेसियों ने बायपास स...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- सोनाखान के जमींदार एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कुरूद कांग्रेसियों ने बायपास स्थित वीर नारायण चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के गौरव, पथ-प्रदर्शक और सच्चे देशभक्त थे। अत्याचार और अंग्रेजी हुकूमत के सामने उन्होंने कभी घुटने नहीं टेके, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें फाँसी की सजा दी गई। वे सदैव छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद के रूप में अमर रहेंगे।

       कार्यक्रम में पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, पूर्व पार्षद चुम्मन दीवान, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पूर्व जनपद सभापति रविंद्र साहू, ब्लॉक मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, पंकज जोशी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments