छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड :- ग्राम सिंगपुर में धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धर्म सभा का ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मगरलोड:- ग्राम सिंगपुर में धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले व प्रदेश स्तर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धर्म सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वहीं नामदेव राय (प्रदेश महामंत्री, भारतीय गौ क्रांति मंच), संजय सिन्हा (अध्यक्ष, भारतीय गौ क्रांति मंच), तिलक देवांगन (महामंत्री), रिंकू सेन (महामंत्री), डोमेन्द्र सिन्हा (ब्लॉक अध्यक्ष, मगरलोड) सहित मंच के अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में राहुल जैन, हनी कश्यप, योगेश्वर साहू, शुभम निक्कू शर्मा, रामायण सिन्हा, सूर्या नेताम, गजेंद्र पटेल एवं दानू साहू ने भी सहभागिता की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण, गौ-संरक्षण तथा समाज में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।


No comments