छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके उद्देश्य से कुरूद ब्लाक कांग्रेस क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके उद्देश्य से कुरूद ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समिति का गठन किया गया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि कुरूद ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी धान खरीदी केंद्रों का वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा।
इसी क्रम में आज कुरूद, चर्रा एवं कातलबोड़ धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों एवं विभागीय कर्मचारियों ने खरीदी प्रक्रिया में आ रही विभिन्न समस्याओं से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया। किसानों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने तत्काल फोन के माध्यम से कलेक्टर अविनाश मिश्रा एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।
इस पर कलेक्टर एवं संबंधित विभाग द्वारा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नपा नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश्वर साहू, पार्षद मनीष साहू, पूर्व जनपद सभापति रविन्द्र साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, शत्रुघ्न साहू, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, भानुप्रताप बैस, टेकेश्वर साहू, संतोष प्रजापति, कामराय साहू, सुनीता मोती साहू, डॉ. सोहन साहू, मुकेश यादव, भागवत यादव, ईशु साहू, चोवा राम साहू, खोमलाल साहू, डेरहु राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments