ग्राम सेमरा (बी) में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का समापन, व सांस्कृतिक कला मंच शेड का हुआ लोकार्पण

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) में आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कला मंच शेड लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, उपाध्यक्ष श्रवण साहू सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

          कार्यक्रम में श्रीमती राधिका साहू (पूर्व सरपंच), जय नारायण साहू, रामप्रसाद साहू जजमान के रूप में शामिल हुए। महिला समूह के माध्यम से आयोजित शिव महापुराण कथा ने ग्रामवासियों में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कथा का वाचन बाल विदुषी सुश्री क्षमता निधि द्वारा किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सुना।

समारोह का सफल संचालन यशपाल साहू ने किया। समापन अवसर पर अतिथियों ने सांस्कृतिक कला मंच शेड का लोकार्पण कर ग्राम के सांस्कृतिक विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top