Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव शुरू, लगातार तीन दिनों तक होंगे योजनाओं की प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद :- छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग एवं विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “रजत जयंती वर्ष 2025-26” के अवसर पर ...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग एवं विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “रजत जयंती वर्ष 2025-26” के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ आज से हो गया है। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक कुरूद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

                  महोत्सव के अंतर्गत विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जा रही है, जिससे लोग शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ सकें।

कार्यक्रम की तिथियां एवं स्थल

दिनांक – 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

वितरण केंद्र परिसर, कुरूद

वितरण केंद्र परिसर, भखारा

वितरण केंद्र परिसर, मड़ेली

दिनांक – 31 जनवरी 2026 (शनिवार)

वितरण केंद्र परिसर, मरौद

वितरण केंद्र परिसर, कोर्रा

बाजार चौक, भेंड़री 

दिनांक – 02 फरवरी 2026 (सोमवार)

मातरानी चौक, गाड़ाडीह

बाजार चौक, मड़ेली

पंचायत भवन परिसर मोहंदी

गुरुवारी बाजार चौक, कुंडेल

        आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

No comments