Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छेरछेरा पर्व पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने निभाई अन्नदान की परंपरा, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अन्नदान ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अन्नदान कर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जनपद क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए क्षेत्रवासियों को छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही बच्चों एवं युवाओं की टोलियां घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते नजर आईं। पारंपरिक गीतों के माध्यम से लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। पहले जहां अन्न के रूप में केवल धान का दान किया जाता था, वहीं अब चावल, नगद राशि, बिस्कुट और चॉकलेट भी दान में शामिल हो गए हैं। कई स्थानों पर पुरुषों की टोलियों ने लोकगीतों के साथ डंडा नृत्य प्रस्तुत करते हुए किसानों से अन्नदान प्राप्त किया। लोक परंपरा के अनुसार लोगों ने खुशी-खुशी धान, चावल एवं अन्य सामग्री भेंट की।

          जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने अपने गृह ग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर अन्नदान कर नागरिकों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में मनाया जाता है और यह सामाजिक समरसता, सहयोग एवं दान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पर्व के साथ-साथ मां शाकम्भरी जयंती भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, जिसके चलते अन्नदान की परंपरा चली आ रही है। अंत में उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं, दानशीलता और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।

No comments