छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जब से भ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) लगातार ठप पड़ी हुई है। गांवों में न तो पर्याप्त काम स्वीकृत हो रहे हैं और न ही मजदूरों को समय पर मजदूरी मिल रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों का जीवन कठिन हो गया है।
श्री ध्रुव ने कहा कि रोजगार देने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय भाजपा सरकार योजना का नाम बदलने की राजनीति में लगी हुई है। सरकार की प्राथमिकता गरीबों को काम देने की नहीं, बल्कि दिखावटी फैसलों से अपनी नाकामी छिपाने की है। इसका खामियाजा गांव के मजदूर, किसान और जरूरतमंद परिवार भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करने से बेरोजगारी बढ़ी है, पलायन तेज हुआ है और डूबान क्षेत्र के गांवों में गंभीर समस्या बन रही है। भाजपा सरकार की यह नीति पूरी तरह गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी है।खिलेंद्र ध्रुव ने मांग की कि सरकार तत्काल मनरेगा के सभी कार्य शुरू करे, लंबित मजदूरी का भुगतान करे और हर जरूरतमंद परिवार को सौ दिन का रोजगार सुनिश्चित करे। साथ ही नाम बदलने की राजनीति बंद कर जनता के असली मुद्दों पर ध्यान दे।


No comments