Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सिंधी समाज द्वारा सिंध प्रीमियर लीग का आयोजन, विधायक ओंकार साहू हुए "शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- गत रात्रि सिंधी समाज द्वारा मिशन ग्राउंड, धमतरी में आयोजित सिंध प्रीमियर लीग खेल प्रतियोगिता में धमतरी विधा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- गत रात्रि सिंधी समाज द्वारा मिशन ग्राउंड, धमतरी में आयोजित सिंध प्रीमियर लीग खेल प्रतियोगिता में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सराहना की। विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नशा एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों द्वारा इस प्रकार के आयोजनों का किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है।

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती तारणी चंद्राकर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलों से जोड़ना बहुत आवश्यक है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकें। उन्होंने सिंधी समाज के इस सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

         विधायक ओंकार साहू ने सिंधी समाज द्वारा आयोजित इस शानदार खेल प्रतियोगिता के लिए सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर रायपुर से अजित कुकरेजा, आनंद पवार, ब्लॉक कांग्रेस शहर–1 अध्यक्ष श्री गौतम वाधवानी,  यश राजपूत सहित , ऋषभ ठाकुर , रेहान विरानि बड़ी संख्या में समाजजन, खिलाड़ी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा।

No comments