Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा:- ग्राम जोरातराई (अं), विधानसभा कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम जोरातराई (अं), विधानसभा कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी सामूहिक रूप से सुनी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और देशहित से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।

        इस अवसर पर पूर्णिमा साहू (पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच), रामस्वरूप साहू (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), ईश्वर निषाद (उपसरपंच), गोपाल सिंह राजपूत, संतोष साहू (बूथ अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।

No comments