छत्तीसगढ़ कौशल न्युज नगरी:- तहसील साहू समाज नगरी द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय किसान/व्यापारी संगोष्ठी समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
नगरी:- तहसील साहू समाज नगरी द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय किसान/व्यापारी संगोष्ठी समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को वर्षों पुराने पारंपरिक खेती के तरीकों में बदलाव लाकर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी किसान समूह बनाकर आपस में संवाद करें, मिट्टी की जांच कर उसकी गुणवत्ता को समझें तथा फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी, खाद एवं संसाधनों का उपयोग करें। उन्होंने किसानों को केवल खरीफ फसल तक सीमित न रहकर रबी सीजन में दलहन, तिलहन एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने की सलाह दी। साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं बहुफसली खेती अपनाकर अधिक मुनाफा कमाने पर जोर दिया।
विशेष अतिथि आधुनिक कृषि विशेषज्ञ एवं सलाहकार किसान कांकेर रवि अवस्थी ने भी आधुनिक खेती को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और सही मार्गदर्शन से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जब भी आवश्यकता होगी, वे मार्गदर्शन हेतु उपलब्ध रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवल राम साहू, अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी ने की। इस अवसर पर आधुनिक कृषक नगरी मिथलेश साहू सहित समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जन्मेजय साहू, उपाध्यक्ष हरीश साहू, सचिव भूषण कुमार साहू, अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ फरसिया जितेन्द्र साहू, सांकरा झाड़ूराम साहू, बिरगुड़ी नीरज कुमार साहू, परसापानी जितेन्द्र साहू, घटुला प्रभुराम साहू, नगरी मनोज कुमार साहू, बेलरगांव भूपेंद्र साहू, मावलीपारा राधेलाल साहू, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं व्यापारियों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना रहा।


No comments