Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बच्चों के प्रथम गुरु उनके माता पिता होते हैं- कविता योगेश बाबर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम लोहरसी में बाजार पारा प्राथमिक शाला में मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम लोहरसी में बाजार पारा प्राथमिक शाला में मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थी अध्यक्षता सरपंच महेश्वरी गजेन्द्र ने की सभा स्थल पहुचने पर अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर बड़े ही उत्साह पूर्वक किया तत्पश्चात भारत माता, सरस्वती माता, तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अतिथि स्वागत उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा बहोत सुंदर तरीक़े से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम स्थल में उपस्थित सभी बच्चों के माता पिता का सम्मान बच्चों द्वारा आरती कर गुलाल लगाकर वंदन अभिनंदन किया गया अपने उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने कहा कि बच्चों के प्रथम गुरु उनके माँ व पिता होते है जो उनके इस दुनिया में आने पर उन्हें चलना फिरना बोलना सिखाते हैं और जब जीवन में कोई कष्ट या परेशानी होती है तो वह उसका सामना कैसे करते हैं फिर जब बच्चा थोड़ा बड़ा होकर शिक्षा प्राप्त करने स्कूल जाता है तब उसके द्वितीय गुरु शिक्षक होते हैं।

           जो कि बच्चों को शिक्षा देते हैं और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं क्योंकि बचपन में बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं जिनको रंग रूप और आकार देने का काम करते हैं।

      लोहरसी का यह स्कूल सन १९१८ से संचालित है और इस स्कूल की विशेषता यह है कि यहां बच्चों और शिक्षकों में अनुशासन देखते ही बनती है यहाँ आजादी के पूर्व की बहुत सी चीजों को आज भी सँजो कर रखा गया है जिसे एल्बम के रूप में शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है जिसका विमोचन श्रीमती बाबर के कर कमलों से किया गया कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया इस अवसर पर उप सरपंच चन्द्रहास साहू सावली राम ओंकार निर्मलकर पंच एक दीपक सोनकर भीष्म सोनकर नंदनी निर्मलकर सरिता साहू बलराम साहू सभी पंच श्रीमती दिलेश्वरी सिन्हा प्रधान पाठक सुनील यदु दीपक वैद्य ज्योतिष विश्वास नीलिमा नेताम शिक्षक गण बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे

No comments