Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गंगरेल बांध के ठेमली आइलैंड के विकास हेतु 2 करोड़ की बजट में स्वीकृति — धमतरी का एक स्वर्णिम प्रोजेक्ट - ओंकार साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- की जनता के लिए यह एक छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण सौगात है। धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा गंगरेल बांध स्थित...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- की जनता के लिए यह एक छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण सौगात है। धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा गंगरेल बांध स्थित ठेमली आइलैंड के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि बजट में शामिल करवाना क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।गंगरेल बांध धमतरी जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है। ठेमली आइलैंड के सुनियोजित विकास से यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी, जिससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और धमतरी की पहचान और अधिक सशक्त होगी।

      

     इस पहल से स्थानीय व्यापार, छोटे व्यवसायियों, होटल संचालकों एवं युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। भले ही यह राशि बहुत बड़ी न लगे, लेकिन इसका प्रभाव दूरगामी और व्यापक होगा। पर्यटन के विस्तार से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा।विधायक ओंकार साहू का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि वे धमतरी को पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह निर्णय आने वाले समय में धमतरी की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और जिले के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

No comments